प्रतिनिधि,बड़कागांव। भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग जिला कार्यसमिति की कामकाजी बैठक जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय के सभागार भवन में जिला अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता एवं महामंत्री सुनील साहू के संचालन में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे, बड़कागांव पूर्व विधायक लोकनाथ महतो समेत कई लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों एवं दूर-दराज से आए हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, संत रविदास एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में हजारीबाग जिला अंतर्गत 26 मंडल के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए एवं कई राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए। वहीं मुख्य अतिथि नीरा यादव ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से ही विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं। हर हाल में हमें सभी सीटें भाजपा की झोली में डालना है।
कार्यसमिति की बैठक में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक नीरा यादव, जिला अध्यक्ष अशोक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे, बड़कागांव पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, हजारीबाग मेयर रोशनी तिर्की, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी सांवरमल अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, बड़कागांव विधान सभा सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, रमेश ठाकुर, राजेश गुप्ता, राजेश सहाय, सुनील मेहता, उमा पाठक , विवेकानंद सिंह, गणेश यादव, भैया बांकेलाल बिहारी, सुरेश चंद्रवंशी, जयनारायण प्रसाद, बड़कागांव मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, सुमन गिरी, इंद्र भूषण, दिनेश करमाली, बेचन साव, नरसिंह प्रसाद, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, मनीष पांडे, शेर सिंह, शिवशंकर उर्फ शिबू मेहता, त्रिवेणी महतो विनोद महतो समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।





