प्रतिनिधि,पाटन। भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल कार्यसमिति की बैठक शक्ति केन्द्र नवादा बुथ संख्या 201पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष पाटन संजय सिंह ने किया। बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी के द्वारा किया गया।





बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जोवाहर पासवान विशिष्ट अतिथि के रूप में पाटन मंडल के प्रभारी उदय कुमार शुक्ल उपस्थित हुए।बैठक में पार्टी की संगठनातमक विशयू पर चर्चा की गई।जवाहर पासवान ने कहा कि कार्यकर्त्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है।आप सभी के बदौलत बीजेपी आज लोकसभा में पूर्ण बहुमत हासिल कर देश में सरकार बनाने में सफल रही। आप सभी कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयार हो जाए और फिर देश के लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को पुनः पुर्ण बहुमत की सरकार बनाकर प्रधानमंत्री बनाना है।





वही पाटन मंडल प्रभारी उदय शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने दायित्व को निस्वार्थ भाव से इमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। आप सभी को जो संगठन हित में कार्य करने को कहा गया है। अपने अपने कार्य में लगे रहे और पार्टी को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे।ओहि मंडल अध्यक्ष पाटन संजय सिंह ने कहा कि नई ऊर्जा और लगन के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ता संगठन कार्य में लगे रहे और आने वाला लोकसभा चुनाव पलामू संसदीय क्षेत्र से अपने लोकसभा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लेने की आवश्यकता है ।





मौके पर उपस्थित जिला कार्य समिति सदस्य निरंजन पासवान, गोपाल पासवान, पशुपति शर्मा, आनंद सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, अर्जुन तिवारी, विजय सिंह, रणधीर सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, अजीत सिंह, प्रदीप चंद्रवंशी, शांति पांडे, प्रिंस कुमार, गोतम सिंह, बिरन साव, कामता सिंह, अंजय सिंह, मुजीब खान काफी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।