झारखंड के धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ।इस भीषण सड़क हादसे में 25 बस यात्री घायल हो गये।घायलों में चार की हालत नाजुक बतायी गयी हैं।कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार भोर में राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर ये हादसा हुआ। बिहार से पश्चिम बंगाल जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर में जोरदार टक्कर मार दी। बस में सवार घायल यात्रियों ने बताया कि बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। यात्रियों ने बताया कि सुबह में चालक को नींद आने की वजह से बस अनियंत्रित होकर जीटी रोड पर खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। बस बिहार के छपरा से पश्चिम बंगाल जा रही थी और अधिकतर सवार यात्री मजदूर थे, जो कोलकाता में मजदूरी के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद काफी मशक्कत के बाद बस से घायल यात्रियों को बाहर निकाला जा सका। दुर्घटना के कारण बस का मेन गेट जाम हो गया था, जिसके कारण यात्रियों को बाहर निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस की खिड़की तोड़ कर घायल यात्रियों को बाहर निकाला और सभी को अस्पताल भेजा। मौके पर 108 नंबर की 5 एंबुलेंस तत्काल पहुंची और सभी घायलों को शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया है।
भीषण सड़क हादसे में 25 घायल,चार की हालत नाजुक
भीषण सड़क हादसे में 25 घायल,चार की हालत नाजुक <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

