मंत्री सत्यानंद भोक्ता एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे हंटरगंज
स्वर्गीय श्यामाकांत सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का मंत्री ने किया उद्घाटन
खेल में भी असीम संभावनाएं हैं ग्रामीण क्षेत्र से ही देश स्तर पर खेला जा सकता:मंत्री
प्रतिनिधि,चतरा/हंटरगंज। सूबे के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर हंटरगंज पहुंचे।उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में आयोजित कई धार्मिक और खेल कार्यक्रम में शामिल हो कर विधि विधान के साथ शुभ आरंभ किया।प्रखण्ड के बहेरा गांव में आयोजित श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का विधिवत उद्घाटन किया। वहीं बलुरी ग्राम में आयोजित शतचंडी सह शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कलश यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं को कलश चुनरी,नारियल,भेंट कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया।
इसके अलावा प्रखंड के हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित स्वर्गीय श्यामाकांत सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट को मंत्री सत्यानंद भोगता,बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव,जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, प्रमुख ममता कुमारी और श्रीनिवास ने विधिवत बैटिंग कर उद्घाटन किया।
खेल के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि आज खेल के क्षेत्र मे भी असीम संभावनाएं हैं।घर के ग्राउंड से ही खेल कर लोग राज्य और राष्ट्र स्तर तक खेल कर पूरी दुनियां में जहां अपना नाम रोशन करते हैं वहीं देश का भी नाम रोशन होता है। उन्होंने आगे कहा कि खेल चाहे जैसे भी हो दुनिया का हर खेल में हार जीत लगा रहता है।राजनीति में भी हार जीत होती है,लेकिन उससे हतोत्साहित नही होना चाहिए बल्कि अपनी कमजोरियों पर पैनी नजर रखनी चाहिए। तभी दुनिया के खेल में सफलता मिलती है।जीवन का हर खेल कुछ न कुछ अनुभव देता है।खेल से आपसी भाई चारा और प्रेम को बढ़ावा मिलता है। स्वर्गीय श्यामाकांत सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच से पहले उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया।
स्वर्गीय के जीवनी पर व्यापक प्रकाश डालते हुए कहा गया कि आज उनके अच्छे कर्मों का फल है की उन्हें याद किया जा रहा है।वह हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे।बगैर भेदभाव के सभी को यथा सम्भव सहायता करते थे।उनकी आकस्मिक घटना से पुरा समाज मर्माहत था।सभी लोगों से अटूट संबध ही उन्हें यहां लाकर खड़ा किया है।उन्होंने उनके परिजनों को उनकी याद में सामाजिक और मानवहित के कार्यों में जहां बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की नसीहत दी। वही उनके याद को हमेशा जीवित रखने के लिए स्मारक बनवाने के लिए हर संभव मदद देने की बात कही।
क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला डॉल्फिन क्रिकेट क्लब हजारीबाग और रॉयल क्रिकेट क्लब हिरिंग हंटरगंज के बीच खेला गया। हजारीबाग की टीम ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। हंटरगंज की टीम ने 14 ओवर में 7 विकेट पर कुल 113 रन बनाया।वहीं जवाबी पारी खेलने आई हजारीबाग की टीम ने 9 ओवर में 6 विकेट गवांकर टारगेट को पुरा कर खिताब पर कब्जा कर लिया।इस तरह विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 51 हजार रूपया नगद राशि की प्राप्ति हुई। उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 25 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, समाजसेवी सरफुद्दीन मंसूरी, देव लाल यादव,शंभू यादव,मंटू सिंह समेत सैंकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।





