लखनऊ।कल पूरे देश में भाई बहन के अटूट प्रेम का महापर्व रक्षबंधन का त्यौहार मनाया गया।इस महापर्व पर बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामनाएं करती है।



राखी के संग खाकी



कल महापर्व रक्षाबंधन पर राजधानी लखनऊ के (नवाबों का शहर) मदेयगंज पुलिस चौकी पर गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली।पुलिस चौकी के पास रहने वाली बहना ने चौकी प्रभारी परवेज अहमद को महापर्व रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए पहुंची।राखी बांधने पहुंची बहना को देखकर चौकी प्रभारी ने अपनी कलाई आगे बढ़ा कर बहना से राखी बंधवाई और मिठाई खाई।चौकी प्रभारी ने अपनी बहना को उपहार भी दिया।चौकी प्रभारी ने क्षेत्र की सभी बहनों से उनकी रक्षा करने का वादा भी किया।चौकी प्रभारी परवेज अहमद ने राखी बंधवाकर गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश की है।



चौकी प्रभारी ने बताया कि रक्षाबंधन एक ऐसा त्यौहार है जो भाई बहन के अटूट प्रेम का संगम होता है।ये त्यौहार हर वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन धूम धाम से मनाया जाता है।इस पवित्र त्यौहार के दिन बहनें अपने भाई को प्यार के मजबूत धागे के रूप में राखी बांधती है। ये त्यौहार गंगा और यमुना के संगम की तरह हैं।

चौकी प्रभारी ने कहा कि रक्षाबंधन का मतलब है रक्षा के लिए बांधा गया बंधन,इस लिए बहनें अपनी हर तरह से रक्षा के लिए अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती है।