प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय के राजकीयकृत मध्य विद्यालय गिद्धौर में बुधवार को अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष निशा देवी व संचालन विद्यालय के सचिव सिद्धेश्वर पांडेय ने किया।
बैठक में विद्यालय परिसर में स्थित शीशम के तीन सूखे पेड़ को काटने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। जबकि सूखे पेड़ को सार्वजनिक रूप से बोली लगाकर बिक्री करने का भी निर्णय लिया गया। बिक्री के पश्चात प्राप्त धनराशि से विद्यालय परिसर में विकास के कार्य में लगाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों द्वारा दिए जा रहे होमवर्क को नियमित जांच करने के साथ-साथ कई विषय पर चर्चा की गई।गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्यालय परिसर में अवस्थित सभी हैंडपंप को दुरुस्त करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष घनश्याम कुमार दास,तेजस्वी प्रयोजना के संध्या कुमारी के साथ कई अभिभावक व शिक्षक शामिल थे।





