प्रतिनिधि,पतरातू। प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में रामगढ़ डीडीसी नागेंद्र सिन्हा एवं परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार ने मनरेगा प्रधानमंत्री आवास एवं अंबेडकर आवास संबंधित लंबित मामले पर हाई लेवल समीक्षा बैठक किया। रामगढ़ डीडीसी नागेंद्र सिन्हा का स्वागत प्रखंड विकास पदाधिकारी हलदर कुमार सेठी एवं अंचलाधिकारी शिव शंकर पांडे ने किया।बैठक में सभी पंचायत सेवक रोजगार सेवक जेई एवं वेयर फुट टेक्नीशियन उपस्थित थे।
डीडीसी नागेंद्र सिन्हा ने मनरेगा में वार्षिक लेबर बजट को प्राप्त करने अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार प्रदान करने रोजगार हेतु नए योजनाओं को चयन कर स्वीकृति प्रदान करने वित्तीय वर्ष 23-24 के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना को पंचायत वार लक्ष्य प्राप्त करने सप्ताह भर के अंदर योजनाओं को चयन कर सुकृति देने तथा पतरातू प्रखंड में लंबित पीएम आवास एवं अंबेडकर आवास को फरवरी के अंदर पूरे करने का सख्त निर्देश दिए।
मीटिंग हॉल में डीडीसी नागेंद्र सिन्हा करीब 2 घंटे से ज्यादा समय तक संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग किए। एवं लंबित मामले पर बारी बारी से पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक से जानकारी ली।मौके पर उपस्थित अधिकारियों से उचित जवाब नहीं मिलने पर नागेंद्र सिन्हा ने फटकार भी लगाई और समय पर लक्ष्य को प्राप्त करने और समय पर लक्ष्य प्राप्त नहीं करने वाले अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिए।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हलदर कुमार सेठी बीपीओ संजय दास,जेई प्रवीण कुमार,अनिल कुमार,प्रखंड समन्वयक लक्ष्मी शर्मा,पंचायत सेवक बोधी महतो,नरेश महतो,किस्टो महतो,जिम्मी मालतो,नरेश हजाम,सरजू महतो,मोहन राम रोजगार सेवक प्रदीप करकेटा,भोला प्रसाद,भोला मुंडा,उपेंद्र कुमार,अजय कुमार,टिंबू ऊरॉव,त्रिशूल कुमार,संतोष कुमार,प्रधानमंत्री आवास अकाउंटेंट अरुण ठाकुर आदि के साथ प्रखंड के सभी कर्मी उपस्थित ऱहे।





