प्रतिनिधि,जमशेदपुर।महाशिवरात्रि के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से अपने विधानसभा क्षेत्र समेत शहर और देश-प्रदेश के लोगों के सुख समृद्धि और कल्याण की कामना भी की।





विधायक सरयू ने टेल्को स्थित राम मंदिर में शिव शक्ति परिवार द्वारा आयोजित विशाल शिवरात्रि आयोजन में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना भी की। इस बीच शिव शक्ति परिवार द्वारा आयोजित समारोह में पूरे देश से आए कैलाशी से वे हर्ष पूर्वक मुलाकात भी की। जिसके बाद वे बागुनहातु, बिहारी बस्ती स्थित सुरस्वर्ण प्रेमनाथ शिव मंदिर, टेल्को झगरू बगान स्थित श्री श्री पंचमुखी शिव मंदिर, बिरसानगर, जोन नंबर 6 श्री श्री मां कौशल्या मंदिर, भुइयांडीह कल्याण नगर स्थित श्री हनुमान शिव मंदिर में पूजा कर भगवान शिव के बारात, कलश यात्रा व विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए।





महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना के दौरान सरयू राय के साथ भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले भी उपस्थित रहे। वहीं टेल्को राम मंदिर में कैलाशी आनंदपाल सिंह निवंडिया, उपमहानिरीक्षक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, कैलाशी नंदकिशोर दवे, राजस्थान के प्रोफेसर चंदेश्वर एवं सलाहकार राम मंदिर के महासचिव चंद्रभान सिंह, सुधीर सिंह, मंजू सिंह इंद्रजीत सिंह, राजशेखर सिंह, विजय शर्मा, महासचिव शिव शक्ति परिवार, गौरव कुमार सिंह, अमित शर्मा, एम चन्द्रशेखर राव, सूरज चौबे समेत अन्य मौजूद थे।