रांची। झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी,अंकिता भगत और कोमलिका बारी की अगुवाई वाली भारतीय महिला रिकर्व टीम ने विश्वकप स्टेज 3 में फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। विश्वकप का यह फाइनल टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालिफायर के रूप में भी बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक मैच था।इस शानदार जीत पर सराहना करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भारतीय टीम का नेतृत्व कर रही झारखंड की बेटियों ने साबित किया है कि वे किसी से कम नही है। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेटियों ने झारखंड के साथ पूरे देश का नाम रौशन किया है।मंत्री ने तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी और उनके प्रशिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।