प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में बगोदर थाना क्षेत्र के जरमुन्न पूर्वी पंचायत के दलित टोला में धर्मातरण का मामला उजागर हुआ है।





जानकारी के मुताबिक करीब दो वर्षो से इसाई मिशनरियों के झांसे में आकर 16 महिलाओ तथा दो पुरुषों ने धर्मातरण किया था। इसकी जानकारी बजरंग दल के सदस्यों तथा समाज सेवियों ने दी।उन्होंने धर्मांतरित उक्त लोगों को समझा बुझा कर पुनः सनातन धर्म मे वापसी कराया।जिसे लेकर हरिजन टोला में मंगलवार को मंगला आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां आए हुए सभी लोगों ने एक साथ हनुमान चलीसा पढ़कर सनातन धर्म में वापसी की। साथ ही उन सभी लोगों ने कहा कि वे सनातनी थे,और सनातन में ही रहेगें।





इस मौके पर विवेक, भागवत पटेल बजरंगी,मुन्ना गुप्ता, समय सिंह ,धीरज कुमार यादव, संदीप मंडल,अमित राज, अजय पांडेय, भरत गुप्ता, अनीश गौरव, दीपक कुमार, हिमांशु कुमार ,सौरभ कुमार, छोटन ,ब्रह्मदेव रविदास ,अशोक रविदास, प्रकाश पासवान, पिंटू दास, जीतू कुमार, संजय दास, जोगिंद्र दास, सोबरन दास, सूरज दास, अभिषेक कुमार मिथलेश, कुंदन ठाकुर आदि लोग मौजूद थे।