प्रतिनिधि,चतरा। आगामी 19 जून को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चतरा में प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु शनिवार को उपायुक्त अबु इमरान ने जिले के पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक तैयारी एवं विधि व्यवस्था का जायजा लेने चतरा पुलिस लाइन पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों द्वारा की जा रही प्रशासनिक तैयारी की जानकारी ली तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवयश्क दिशा निर्देश देते हुए ससमय सारी तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया।





निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने बैठक कर उक्त कार्यक्रम हेतु की जा रही सभी तैयारी एवं विधि व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवयश्क दिशा निर्देश दिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, आपूर्ति पदाधिकारी सलमान ज़फ़र खिजरी, जिला नजारत उप समाहर्ता अमरदीप बल्होत्रा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता शहनवाज खान, पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता अवीक अंबाला समेत अन्य उपस्थित थे।