प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के ग्राम रुद्दी में मेराज ए मुस्तफा कांफ्रेंस के नाम से जलसे का आयोजन किया गया। इस जलसे में महाराष्ट्र, ओडिसा, उत्तर प्रदेश सहित झारखंड के अलग-अलग शहर से आए आलिमों ने जलसे में उपस्थित लोगो को संबोधित किया। मौके पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भी उपस्थित हुई। बुके देकर स्वागत किया गया।
जलसा में उत्तर प्रदेश से आए शायर मुबारक हुसैन मुबारक और मोहम्मद अली फैजी ने अपने नात से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महाराष्ट्र से आए मौलाना फारुक खान रिजवी ने अपने तकरीर में लोगों को पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर जिंदगी गुजारने की बात कही। इस दौरान मुल्क के अमन चैन, तरक्की और भाई चारगी के लिए खास दुआ की गई।
इस मौके पर मुख्य रूप से 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम ,बड़कागांव मध्य जिप सदस्य सुनीता देवी, बादम पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजा खान, श्रीकांत निराला, दीपक दास, विशेश्वर नाथ चौबे, जिप प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, सोनू इराकी, बादम सदर मो. मोकितुल्लाह, रुद्दी सदर रमजान अली, बादम सचिव शहंशाह खान, रियासत अंसारी, रजा, तसव्वर, मोदस्सर, नसीब, तस्लीम आरिफ, सराफत मेहंदी, हाफिज सेखावत, मौलाना फखरे आलम, रोजित, अकील खान, सादिक अंसारी के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।





