उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई अचंभित हो जायेगा।प्यार होने के बाद फर्रुखाबाद की पूजा ने लिंग परिवर्तन करा कर और नाम बदलकर अंकित बन गई और गोरखपुर की युवती से शादी कर ली। मामला जब गुलरिहा थाने पहुंचा तो इसे देखकर पुलिस भी अपना होशों हवास खो बैठी। फर्रुखाबाद की पूजा ने गोरखपुर की युवती से प्यार होने के बाद अपना लिंग परिवर्तन कर् लिया और नाम बदलकर अंकित बन गई। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया और साथ रहने लगे। गोरखपुर के गुलरिहा इलाके की लड़की के पिता ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस में इसकी शिकायत की है।पिता का आरोप है कि उसने उनकी लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ रेप किया है जबकि युवक और युवती का कहना है कि वह दोनों बालिग हैं। उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और अब दोनों साथ रहना चाहते हैं। पिता की शिकायत पर पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर फर्रुखाबाद निवासी ट्रांसजेंडर युवक अंकित यादव को पकड़कर गोरखपुर लाई है। इंस्पेक्टर विनोद अग्निहोत्रि का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। लड़की का 164 के तहत बयान कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि लड़का ट्रासजेंडर है, या कुछ और? यह कोर्ट तय करेगा। फिलहाल दोनों पक्ष के लोगों की यहां गुलरिहा थाने पंचायत हो रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। गुलरिहा इलाके की रहने वाली एक 27 वर्षीय युवती फर्रुखाबाद में रहकर नौकरी करती है।लगभग एक साल पहले उसकी दोस्ती साथ में काम करने वाले सातनपुर फर्रुखाबाद के रहने वाले 30 वर्षीय पूजा यादव से हुई लेकिन पूजा खुद को लड़की नहीं बल्कि लड़का मानती थी। उसका कहना है कि उसे शुरू से ही लड़की वाली कोई फीलिंग नहीं थी और वह अपना लिंग परिवर्तन कराकर लड़का बनना चाहती है। इस बीच दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। शादी के लिए पूजा ने सिर्फ दस्तावेजों में ही अपना नाम पूजा यादव से बदलवाकर अंकित यादव करा लिया बल्कि शारिरिक रुप से भी उसने खुद को पुरुष बनाने के लिए लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू करा दी। दोनों ने फर्रुखाबाद के एक मंदिर में शादी भी कर ली और रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर दोनों साथ रहने लगे। इस बीच इसकी भनक गोरखपुर में युवती के घर वालों को लग गई। परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। लड़की के पिता का आरोप है कि अंकित ने उसे बहला फुसलाकर बिना शादी किए जबरदस्ती अपने साथ रख लिया और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। अंकित के मुताबिक उसके घर में सिर्फ उसकी एक छोटी बहन और मां है। सिर पर पिता का साया उठ जाने के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी भी अंकित के ही कंधों पर आ गई। ऐसे में शादी और फिर लिंग चेंज कराने के बारे में जब अंकित ने जानकारी ली तो पता चला कि इसके लिए करीब 5 से 7 लाख रुपए का खर्च आएगा। ऐसे में सिर्फ एक प्राइवेट जॉब के सहारे अंकित दिन रात मेहनत कर परिवार का भी खर्च चला रहे हैं, साथ ही कुछ पैसे बचाकर अपना लिंग परिवर्तन भी करा रहे हैं। अंकित के मुताबिक इसमें उनके कुछ मित्र और शुभचिंतक भी उनका सहयोग कर रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद गालीबंद संस्था के संस्थापक मनीष कुमार को हुई तो वे अपनी टीम के साथ पहुंच गए। मानवाधिकार और ट्रासजेंडर अधिकारों पर काम करने वाली इस संस्था के लोग अंकित की मदद में दिन रात लगे हुए हैं।
युवती से शादी के लिए पूजा ने बदलवा लिया जेंडर
युवती से शादी के लिए पूजा ने बदलवा लिया जेंडर <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

