वाराणसी। उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में यूपी के छोटे सियासी दल तो लगे ही है,अब बिहार की सियासत ने प्रदेश में अपना जबरदस्त पांव फैलाना शुरू कर दिया हैं।बिहार के छोटे दलों ने पूर्वांचल के रास्ते प्रदेश में अपनी आमद दर्ज कराना शुरू कर दिया है। आपको बताते चले कि 25 जुलाई को फूलन देवी के शहादत दिवस के मौके पर पूरे यूपी में विकासशील इंसान पार्टी पूरे जोर शोर के साथ शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है।अन्य क्षेत्रीय दल भी जल्द यूपी के चुनाव के मैदान में ताल ठोक कर उतरने की तैयारी में लगे हैं। वीआइपी ने वाराणसी मंडल के रोहनिया,सूजाबाद पड़ाव,जौनपुर जिले के शाहगंज, मिर्जापुर मंडल में सदर और ज्ञानपुर,आजमगढ़ मंडल के बलिया जिले के बांसड़ीह में इस मौके पर फूलन देवी की प्रतिमा लगाने का पूरा इरादा थी।आध्यात्मिक नगरी काशी और पूर्वांचल में यूपी 2022 विधानसभा का चुनाव जीतने के लिए पार्टी की तरफ से प्रदेश कार्यालय खोलने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी मंडलों में फूलन देवी की शहादत को याद करने की तैयारी है और इसके जरिए पार्टी यूपी में अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए तैयारी में भी जुटी है। आध्यात्मिक नगरी काशी में भी वीआइपी ने कई स्थानों पर पोस्टर लगाकर आयोजन को चुनावी रणनीति के तौर पर तैयार करने में लगी है।रातों रात लगे पोस्टर से यूपी में चुनावी समीकरणों में नए सिरे से बदलाव की संभावना जताई जा रही है।बिहार में भाजपा के साथ सरकार बनाने वाली वीआइपी के अध्यक्ष मुकेश साहनी मंत्री हैं।यूपी में भाजपा सरकार के सामने साहनी ताल ठोक करचुनौती देने जा रहे हैं।इससे पहले पूर्वांचल का मजबूत दल सुभासपा से भाजपा का नाता टूटकर बिखर चुका है और अब सुभासपा भी भाजपा को पूर्वांचल से बड़ी चुनौती दे रही है।जबकि सुभासपा के साथ ओवैसी भी साथ खड़े है।बिहार के चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने काफी हद सक्रिय दिखी और मुस्लिम क्षेत्रों में पार्टी को बहुत वोट भी मिले हैं। वाराणसी के सूजाबाद नगर पंचायत में कुछ लोगों ने शिव मंदिर के पास सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के फूलन देवी की प्रतिमा को लगाने के लिए प्लेटफार्म तैयार कराया फिर गुरुवार को प्रतिमा लाई गई। इसकी जानकारी होते ही एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह और रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश राय मौके पर आंधी के झोंके की तरह पहुंचे और प्रतिमा को हटवा दिया। प्रतिमा हटवाने के समय पुलिस व लोगों में जमकर तीखी नोकझोंक हुई और सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया है।विकासशील इंसान पार्टी के सदस्य चौकी पहुंचे और हंगामा किया।सूजाबाद नगर पंचायत में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर वीआइपी पार्टी के सरोज चौधरी व कुछ लोग फूलन देवी की प्रतिमा को लगाने की तैयारी में थे।चौधरी ने इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है। 25 जुलाई को शहादत दिवस पर प्रतिमा लगाने की बात कही गई थी, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसी बीच किसी ने फूलन देवी की प्रतिमा ले आया। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। बिहार के कैबिनेट मंत्री व वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी प्रदेश के 18 मंडलों में 25 जुलाई को शहादत दिवस मनाने वाले हैं। सभी मंडलों में पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा को लगाने के लिए फैसला किया गया है।बिहार से यूपी के सफर पर प्रशासन ने अपनी टांग अड़ा दी है।हालांकि इसी बीच गुरुवार की देर रात काशी शहर में कई स्थानों पर होने वाले आयोजन के साथ ही प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारियों की जानकारी भरा पोस्टर काफी लगाया गया है।
यूपी 2022 विधानसभा चुनाव में आध्यात्मिक नगरी काशी बनेगी सियासी अखाड़ा,बिहार की सियासत ने प्रदेश में फैलाए पांव
यूपी 2022 विधानसभा चुनाव में आध्यात्मिक नगरी काशी बनेगी सियासी अखाड़ा,बिहार की सियासत ने प्रदेश में फैलाए पांव <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

