रन फॉर योगा में दौड़ी रांची:योग करेंगे तो किसी भी दवा की जरूरत नहीं पड़ेगी : डॉ दिवाकर चंद्र झा
21 जून को मेकन स्टेडियम में 4000 से अधिक लोग एक साथ करेंगे योग : डॉ राजीव कुमार
विशेष संवाददाता,रांची। नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग के सात दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम के चौथे दिन के पहले सत्र में रन फॉर योगा का आयोजन किया गया।रन की शुरुआत राज्य योग केंद्र रांची से शुरू हुई।
इस अवसर पर डॉ दिवाकर चंद्र झा (नोडल पदाधिकारी, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर ), डॉ मुकुल कुमार दीक्षित ( प्रभारी, राज्ययोग केंद्र ), डॉ अमरेंद्र कुमार पाठक, डॉ विक्रम सम्राट, डॉ जफर इकबाल, डॉ अशोक पासवान, डॉ राजीव कुमार, डॉ अनुज कुमार मंडल, डॉ सच्चिदानंद सिंह, अलतमश, डॉ अर्चना कुमारी के अलावा आयुष निदेशालय के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
रन फॉर योगा राज्ययोग केंद्र से शुरू हुई जो न्यूक्लियस मॉल, जेल चौक, अल्बर्ट एक्का चौक से होते हुए वापस राज्ययोग केंद्र में समाप्त हुई।इस रन में हर उम्र के लोगों ने उत्साह से भाग लिया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।कार्यक्रम के अंत में राज्ययोग केंद्र मे शवासन और ध्यान का आयोजन किया गया।
हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के नोडल पदाधिकारी डॉ दिवाकर चंद्र झा ने इस अवसर पर कहा कि योग के लिए लोगों को प्रेरित करना हमारा उद्देश्य है।हर घर आंगन में योग हो ताकि सभी स्त्री-पुरुष स्वस्थ रह सकते है।उन्होंने कहा कि योग सभी चिकित्सा पध्दतियो से सर्वश्रेष्ठ है।अगर हम योग करेंगे तो हमें किसी भी दवा की कभी भी कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।अंत में उन्होंने नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
डॉ राजीव कुमार ने कहा की 21 जून को मेकन स्टेडियम में 4000 से अधिक लोग एक साथ योग करेंगे।उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा संयोग झारखंड आयुष करा रहा है।योग का नारा दिया और सभी को 21 जून को मेकन स्टेडियम में आने का निमंत्रण भी दिया।इस अवसर पर कल्याणी, अलका, मरियम, अनीता, उत्तम, सौरभ सहित अन्य उपस्थित थे।
दूसरे सत्र में चित्रांकन प्रतियोगिता हुई जो तीन ग्रुप में विभाजित थी।
सुपर सीनियर ग्रुप - 25 साल से 35 साल
सीनियर ग्रुप - 15 से 25 साल
जूनियर ग्रुप - 8 से 15 साल
प्रतियोगिता का विषय था योगा इन आईकॉनिक प्लेस,जिसमें लगभग 45 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में डॉ जाहिद अनवर, डॉ. आरिफ रजा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संचालन राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी ने किया। प्रतियोगिता के पुरस्कारों का वितरण 20 जून को राज्ययोग केंद्र में होगा।
19 जून 2023 कार्यक्रम इस प्रकार है।
सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास
शाम 4 बजे से 6 बजे तक बच्चों का योगाभ्यास





