रांची।झारखंड की राजधानी रांची में दिनदहाड़े मिशन चौक के पास ज्वेलरी शॉप को बदमाशों ने लूट लिया।शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे हथियार लेकर अभय सोनी के गहने की दुकान में घुसे बदमाशों ने लूट की और फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज में बदमाश हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहें है। बदमाश जींस और पीले रंग के जैकेट में हेलमेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।हाथ में हथियार भी है,दुकानदार से कह रहे है की तमाम गहने और कैश निकाल दे।बीच-बीच में चेतावनी भी दे रहा है की कोई होशियारी ना करे वरना थोड़े से के लिए जान चली जायेगी।
इस दौरान दुकानदार बदमाशों से गुहार लगाता हुआ नजर आ रहा है जिसमें वो बदमाशों से थोड़ा बहुत छोड़ देने की अपील करता है। इस बीच एक फेरीवाला भी दुकान में घुसने की कोशिश करता है,लेकिन उसे बाद में आने को कहकर बदमाश भगा देते हैं।
राजधानी रांची में हुई दिनदहाड़े लूट की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।लूट की घटना को लेकर लोगों ने कहा कि साफ दिख रहा है की अपराधियों में कानून का खौफ बिल्कुल नहीं है।
मांडर थाना प्रभारी विनय यादव ने कहा की बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें पकड़कर केस को सुलझा लिया जाएगा।





