वाराणसी। सूबे की राजधानी लखनऊ में रविवार को अलकायदा के दो आंतकियों को भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ पकड़े जाने के बाद से आध्यात्मिक नगरी काशी हाई अलर्ट पर है। काशी के सभी प्रमुख मन्दिरों व घाटो की सुरक्षा चाक चौबंद है।विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन शीतला घाट, दशाश्वमेध घाट समेत मंदिरों की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है।सैलानियों को बिना सुरक्षा घेरे में गुजरे प्रवेश की अनुमति नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जुलाई को वाराणसी दौरे पर आ रहे है।पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर देर शाम दशाश्वमेध और शीतला घाट सहित अन्य इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर रोज के मुकाबले पुलिस काफी सर्तक रही और दर्शन करने वाले श्रद्धालुओ की गहनता से चेकिंग की गई। मंदिर परिसर के आसपास स्थित लॉकर और माला फूल रखने वालों सहित दुकानदारों को भी सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया। क्योंकि एक दशक पूर्व संकटमोचन मंदिर के परिसर में बम धमाका हुआ था।काशी के सभी मंदिरों की व घाटों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।