लखनऊ।उत्तर प्रदेश में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नतीजे आ गए है।राजधानी लखनऊ में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के परिणाम भी आ गए है। चिनहट ब्लॉक का रिजल्ट सामने आया है।चिनहट में निर्दलीय ब्लाॅक प्रमुख के उम्मीदवार ने बीजेपी और सपा के उम्मीदवारों को मात दी हैं। निर्दलीय उषा यादव ने दस वोट से जीत का परचम लहराया है। दूसरे नंबर पर सपा की शशि यादव को सात वोट मिले।तीसरे नंबर पर भाजपा को चार वोट मिले।



सरोजनी नगर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार सुनील कुमार ने सपा से दिलीप कुमार को 20 वोटो के अंतर से हरा कर जीत का परचम लहराया हैं।सुनील कुमार को 42 वोट मिले। सपा प्रत्याशी को 20 वोट मिला। चार वोट अवैध रहे और एक बीडीसी ने वोट नही डाला।



बीजेपी ने काकोरी ब्लॉक से भी जीत का परचम लहराया है।नीतू यादव ने सपा के कमलेश यादव को भारी अंतर से हराया है।नीतू यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य लल्लू यादव की पत्नी हैं।नीतू यादव इससे पहले भी काकोरी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं।



मलिहाबाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी निर्मल वर्मा ने सपा प्रत्याशी को हराकर जीत का परचम लहराया हैं।





गोसाईंगंज ब्लॉक से बीजेपी प्रत्यशी विनय वर्मा उर्फ डिम्पल ने जीत का परचम लहराया हैं।



बीकेटी ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी उषा सिंह ने जीत का परचम लहराया हैं। उषा सिंह को 87 वोट मिले। सपा प्रत्यशी रेनू यादव को 13 वोट मिले।



मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश ने बड़े अंतर से जीत का परचम लहराया हैं।ओमप्रकाश को 58 वोट मिले। सपा को 25 वोट मिले।



माल ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामा देवी ने जीत का परचम लहराया हैं।