प्रतिनिधि,चतरा। सोमवार को राजपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है। इस आशय की जानकारी देते हुए चतरा के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर थाना कांड सं0- 95/22, दिनांक 28.12.22, धारा- 379/461 भादवि के अपराधकर्मी ग्राम पकरी के प्रवीन यादव के ईट भट्टा के निकट पुल के पास चोरी के सामान के साथ घुम रहे है। सूचना के आधार पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस दल ने त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए ग्राम पकरी के प्रवीन यादव के ईट भट्टा के निकट पुल के पास छापामारी किया।
उन्होंने बताया कि उक्त कांड में संलिप्त चार अपराधकर्मीयों को पकड़ा गया। गिरफ्तार चोरों में अजय कुमार यादव पिता दुलार यादव, सा0- पकरी, थाना राजपुर, जिला चतरा,ललन यादव पिता अर्जुन यादव, सा०- पकरी, थाना राजपुर,प्रवेश यादव पिता महाबीर यादव, सा०- बारीसाखी, थाना गिद्धौर,अजय कुमार साव पिता स्व० मिथलेश साव सा0- बारीसाखी, थाना गिद्धौर का नाम शामिल है। इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। चोरों के पास से एक काला रंग का स्पेण्डर गाडी़ जिसका रजिस्टेशन नं0- पीबी 11 एयू -7729,एक पुराना काला रंग का इंटेक्स कम्पनी का एलसीडी टीवी,एक पुराना एप्सोन-सी 380 कम्पनी का काला रंग का प्रिंटर मशीन,एक लाल एवं काला रंग का अपाची मोटरसाईकिल नं० जेएच13ई-8451 तथा एक लोहे का कटर प्लास जिसके हैंडल पर ब्लू रंग का कवर लगा हुआ बरामद किया गया।छापामारी दल का नेतृत्व चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार ने किया। जबकि टीम में राजपुर थाना प्रभारी विकास पासवान,पुअनि विकास कुमार व सअनि बिरेन्द्र कुमार शामिल थे।





