उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ में बड़े बड़े कारनामें होते है।लेकिन इस बार ये कारनामा सत्ताधारी पार्टी को मात देते हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने किया है।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया अपना जलवा बरकरार रखते हुए एक बार फिर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत का परचम लहराया है।शनिवार को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में राजा भइया के पार्टी की माधुरी देवी पटेल 40 मतों से विजयी हुई।इस चुनाव में जबरदस्त विवाद भी हुआ। विवादों के बीच 57 जिला पंचायत सदस्यों में 51 ने ही अपने मतों का प्रयोग किया। 40 जिला पंचायत सदस्यों ने जनसत्ता पार्टी की उम्मीदवार माधुरी देवी पटेल को वोट दिया।जबकि सपा प्रत्याशी अमरावती देवी यादव को 6 वोट,भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह को 3 वोट और 2 वोट इनवैलिड पड़े।चुनाव के दौरान भारी सुरक्षा बल मौजूद रहा। शासन-प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव सम्पन्न करवाया गया।राजा भइया ने फोन कर माधुरी देवी को जीत की बधाई दी।माधुरी देवी की जीत की खबर मिलते ही जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ उठी।भारी संख्या में कार्यकर्ता राजा भइया की कोठी पर पहुँच गए।माधुरी देवी की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर प्रतापगढ़ कोठी पर जश्न मनाया।इस मौके पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी,प्रदेश अध्यक्ष व बाबागंज विधायक विनोद सरोज,डॉ कैलाश नाथ ओझा,राजा भइया के कानूनी सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पाण्डेय,प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव,कुण्डा प्रमुख संतोष सिंह,विजय पाण्डेय,पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बबलू सिंह,संजय सिंह,शैलू सिंह,मुक्कू ओझा,बउवा तिवारी,वैभव पाण्डेय एडवोकेट,पुष्पेश पाण्डेय एडवोकेट,डॉ पंकज पाण्डेय,अबू जैद उर्फ गुड्डू,सौरभ चतुर्वेदी, शाहनवाज हुसैन, रहबर आलम,मेवा यादव,शिव कुमार तिवारी 'भगवन', विमल पाण्डेय, सुमित तिवारी,शुभम सिंह,आलोक सिंह,रोहित सिंह,विधायक प्रतिनिधि आनंद देव पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे ।