वरीय संवाददाता,रांची। झारखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर राजीव रंजन प्रसाद व जमशेदपुर से राजू गिरी को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर झारखंड प्रादेशिक गोशाला संघ के संयुक्त सचिव प्रमोद सारस्वत ने बधाई दी।





प्रमोद सारस्वत ने कहा कि कई वर्षों से गो सेवा आयोग के गठन के बाद भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का पद रिक्त था,जिसके वजह से राज्य की गौशालाओं को सरकार की ओर से मिलने वाले सहयोग में काफी समय लग रहा था। सरकार के द्वारा इस कार्य में रिक्त पद पर राजीव रंजन प्रसाद व राजू गिरी को पदस्थापित करने से राज्य की गौशालाओं को आयोग से मिलने वाला सहयोग जल्द प्राप्त होगा।