प्रतिनिधि, रामगढ़। झारखंड विकास पार्टी वीआईपी रामगढ़ में उप चुनाव नहीं लड़ेगी। इस आशय निर्णय पार्टी सुप्रीमो मुकेश साहनी के निर्देश पर पिछले दिनों पटना में आयोजित एक अति आवश्यक बैठक में लिया गया। मालूम हो कि झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों की एक टीम प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. राजकुमार चौधरी के की अगुवाई में गत 1 फरवरी से 3 फरवरी तक पटना में थी। इस टीम में प्रोफ़ेसर चौधरी के अलावा कार्यालय सचिव अरविंद कुमार केवट, रामगढ़ जिलाध्यक्ष किशोरी केवट तथा प्रदेश महासचिव चरण केवट शामिल थे। 5 फरवरी को इसकी सूचना राजकुमार चौधरी को मिली और वे तत्काल रामगढ़ चले गए और वस्तुस्थिति से कार्यकर्ताओं और संभावित उम्मीदवार चरण केवट को निर्णय से अवगत कराया और देर शाम तक गहन विचार-विमर्श भी किया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों पार्टी के पक्ष में किए गए चरण केवट द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का भारी समर्थन मिल रहा था।अब चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय हो जाने से कार्यकर्ताओं में भारी निराशा और रोष व्याप्त है।इस आशय की जानकारी वीआईपी प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार ने दी।





