उत्तर प्रदेश के धर्म नगरी अयोध्या में बड़ा हादसा हुआ है। सरयू नदी में नहाते हुए एक ही परिवार के 12 लोगों के डूब जाने की खबर है। ये सभी लोग गुप्तार घाट पर नहा रहे थे।।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे को संज्ञान में लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए कहा है।इसके लिए पीएसी के गोताखोर लगाये गये हैं। ताजा जानकारी के अनुसार इस हादसे में अभी तक छह लोगों को बाहर निकाल लिया गया है और इसमे से तीन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 6 अभी भी गायब है। आपको बताते चले कि हर साल मानसून के समय बाढ़ से जूझने वाला उत्तर प्रदेश इस बार कम प्रभावित हुआ है।परन्तु नदियों का जलस्तर बरसात के मौसम में काफी अधिक है।अधिकतर नदियों के बहाव भी बहुत तेज है।जरा सी लापरवाही बड़े हादसे को आमंत्रण दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुल 15 लोग नहा रहे थे जिसमे 12 डूब गए।डूब रहे तीन लोगों को उसी समय स्थानीय गोताखोर बचाने में कामयाब रहे थे। डूबने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। परिवार आगरा के सिकंदराबाद से अयोध्या आया था।