लखनऊ।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता कल्याण सिंह के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।गृहमंत्री ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना एक दिग्गज और हमेशा संघर्ष करने वाले नेता को खो दिया है।

गृहमंत्री ने कहा कि देश भर में दबे, कुचले, पिछड़ों ने अपना एक नेता खोया है।

गृह मंत्री ने कहा कि देश के और उत्तर प्रदेश के दबे, कुचले, पिछड़ों ने अपना एक हितचिंतक को खोया है।राम मंदिर आंदोलन से लेकर सत्ता त्यागने के बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं।

गृहमंत्री ने कहा कि जब श्रीराम जन्मभूमि का शिलान्यास हुआ था तो उसी दिन मेरी बात बाबू जी (कल्याण सिंह) से हुई थी।बड़े खुशी और संतोष के साथ बताये कि मेरे जीवन का लक्ष्य आज पूरा हो गया।

गृहमंत्री ने कहा कि उनका पूरा जीवन भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश के गरीब लोगों को समर्पित रहा।बाबू जी ने प्रदेश को बेहतर बनाने की दिशा पर काम किया। हम सब भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए इतने गरीब तबके से उठकर इतना बड़ा नेता बनना, विचारधारा के लक्ष्यों के लिए जीवन भर संघर्षरत रहना, समाज के दबे, कुचले वर्ग के लिए हमेशा अपने आपको समर्पित रखना प्रेरणा की बात है।

गृहमंत्री ने कहा कि बाबू जी के निधन से भाजपा के लिए एक बड़ी रिक्तता आ गई है और मैं मानता हूं कि इस रिक्तता को लंबे समय तक भर पाना बहुत मुश्किल होगा।आज काफी समय से राजनीति में सक्रिय न रहते हुए भी जिस प्रकार का जनसैलाब बाबू जी को श्रद्धांजलि देने के लिए आया है,यही बताता है कि उनके जीवन ने एक गहरी छाप उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक जीवन में छोड़ी है।बाबू जी वाकई जनजन के नेता थे।