प्रतिनिधि,गोला। गोला प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा गांव में आगामी 23 मार्च से 29 मार्च तक श्री श्री 1008 श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।उपरोक्त जानकारी महायज्ञ आयोजन समिति के संयोजक बिनु कुमार महतो द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।





उन्होंने बताया कि महायज्ञ के दरम्यान आयोध्या, देवघर एवं रजरप्पा के प्रकांड विद्वानों द्वारा प्रवचन दिया जायेगा। उन्होंने क्षेत्र के धर्मशील श्रद्धालुओं का आह्वान किया है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर प्रवचन का लाभ उठाए तथा धर्म के पथ पर चलने को प्रेरित हो।





उन्होंने बताया कि क्षेत्र में यज्ञ जैसे धार्मिक अनुष्ठान होने से न सिर्फ क्षेत्र का वातावरण हीं शुद्ध होता है अपितू लोगों में धर्म की भावना भी जागृत होती है , इसलिए सभी धर्मपरायण श्रद्धालुओं को इस प्रकार के आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लेकर अपनी भागेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।