प्रतिनिधि,जमशेदपुर। सांसद विद्युत वरण महतो के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शुभकामना संदेश प्रेषित की है।राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि ईश्वर उन्हें स्वस्थ और प्रसन्न रखें। साथ ही वे आने वाले कई वर्षों तक राष्ट्र की अनवरत एवं निष्ठा पूर्वक सेवा करते रहे।इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी उन्हें शुभकामना संदेश दी है। साथ ही देश के गृहमंत्री अमित शाह ने दूरभाष पर सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।बुधवार पूरे लोकसभा क्षेत्र से उन्हें कार्यकर्ताओं, नेताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों समेत बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतकों ने जन्मदिन पर शुभकामना के साथ साथ बधाई भी दी है। इस दौरान उनके दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना भी की है।
जन्मदिन के मौके पर उन्हें मुख्य रूप से जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, राजेश कुमार शुक्ला, पप्पू सिंह, अनिल सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नीरज सिंह, नागेंद्र पांडे, सत्यनारायण अग्रवाल, दीपक हल्दिया, कमल किशोर, चंचल चक्रवर्ती, प्रशांत पोद्दार, विनोद राय, बजरंगी पांडे, बबलू गोप, सुनील सिंह मुंडा, सानंद प्रधान, ललन यादव, आनंद कुमार, मुकेश सिंह, प्रवीण सिंह मुन्ना, मनीष पांडे, केपी सिंह, बलबीर मंडल, निशांत कुमार, शशिकांत सिंह, आलोक दुबे, नीरज दुबे, कौस्तव राय, नारायण पोद्दार, मनोज बाजपेई, प्रदीप चटर्जी, केशव सिंह, मोंटी अग्रवाल, पुरन वर्मा, कृष्णा पात्रो समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।





