प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड के मंझगांवा पंचायत स्थित सिंदुआरी कला गांव में नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्रीरुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को प्रात: से लेकर अपराह्न तक वेद पाठ, वेदी पूजन,मंडप पूजन,जलाधिवास अनुष्ठान हुए। वहीं अपराह्न 2:30 बजे अग्निमंथन कर यज्ञशाला के अग्निकुंड में अग्नि प्रज्ज्वलित कर किया गया।
आचार्य कैलाश पांडे,अरविंद पांडे,मंगल पांडे,निर्मल पांडे,अमित कुमार पांडे,दीपक पांडे, रंजीत पांडे,मंदिर के पुजारी बबलू पांडे ने अग्निमंथन की प्रक्रिया पूरी की। अग्नि प्रवेश के साथ ही हवनादि शुरु हो गया।जिससे सम्पूर्ण वातावर्ण भक्तिमय हो गया।बताया गया कि 21फरवरी से 01 फरवरी तक यज्ञ होगा। 01 फरवरी को विसर्जन के दिन भंडारण किया जाएगा।
इस बीच सम्पूर्ण गांव मांद मदिरा से वंचित किया गया है। जबकि राधिका किशोरी के द्वारा प्रवचन का आयोजन रात्रि आठ बजे से हो रहा है। इसे सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजेंद्र यादव सहित अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।





