रांची।रिम्स के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ उमेश प्रसाद का आज शनिवार सुबह निधन हो गया।डाॅ प्रसाद मल्टीपल मायलोमा बीमारी से जूझ रहे थे और ये एक प्रकार का ब्लड कैंसर है।डाॅ प्रसाद बीमार होने के बाद भी व्हीलचेयर के सहारे हर रोज मरीजों को देखने रिम्स आते थे।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जब रिम्स थे तब डॉ प्रसाद ने उनका भी इलाज लंबे समय तक किया था। एम्स रेफर करने से पूर्व भी मेडिकल बोर्ड की टीम में डॉ प्रसाद का नाम था।
आपको बता दें कि डॉ प्रसाद एक महीने पहले ही मेडिसिन विभाग का एचओडी बनाये गये थे।विभाग के एचओडी डॉ जेके मित्रा के रिटायर्ड होने के बाद डाॅ प्रसाद को ये जिम्मेदारी दी गई थी और इससे पहले मेडिसिन विभाग के यूनिट इंचार्ज भी रह चुके हैं।
डॉ प्रसाद के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शोक व्यक्त किया है।स्वास्थ्य मंत्री ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा कि रिम्स के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमेश प्रसाद जी के निधन की दुखद सूचना मिली। उनके निधन पर शोक व्यक्त करता हूं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुख सहने का साहस दे। ऊं शांति।
डॉ प्रसाद के निधन की सूचना मिलते हैं चिकित्सकों में शोक की लहर दौड़ गयी।डाॅ प्रसाद के साथ काम करने वाले डॉक्टर उनके साथ बिताए हुए पल को याद करते हुए भावुक हो गए।डाॅ प्रसाद के निधन के बाद रिम्स के चिकित्सकों के अलावा अन्य चिकित्सकों ने भी शोक व्यक्त किया है।





