प्रतापगढ़।भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबागंज कार्यालय पर शुक्रवार को आपातकाल विरोधी काला दिवस रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सांसद संगम लाल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में गणेश नारायण मिश्र व मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संगम लाल गुप्ता एवं जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र एवं संचालन जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में आपातकाल के लोकतंत्र सेनानी विजय पाल सिंह, चंद्रिका सिंह, नंदलाल जी, शिवप्रसाद जी, कमलेश कुमार शर्मा जी, प्रेमचंद जयसवाल जी सियाराम जी एवं जवाहर लाल श्रीवास्तव जी का माल्यार्पण कर एवं दुशाला भेटकर सम्मान किया गया। वेबिनार को संबोधित करते हुए गणेश नारायण मिश्र ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोट कर देश में आपातकाल लागू कर दिया था देशभर में खास तौर पर उत्तर प्रदेश बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र गुजरात और राजस्थान में विपक्षी नेताओं को न केवल गिरफ्तार कर जेल में भेड़ बकरियों की तरह ठूस दिया बल्कि कांग्रेस सरकार का विरोध करने वाले विपक्षी कार्यकर्ताओं के परिवारों को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया।असंवैधानिक तरीके से सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार का आतंक इस कदर था की जेलों में बंद लोकतंत्र सेनानियों को यह डर सताने लगा कि क्या वे कभी इन काली रातों का सीना चीर कर सूरज देखने के लिए जेल से बाहर आ पाएंगे। सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के दमन आत्मक कार्रवाई के विरुद्ध जनसंघ काल से ही भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व उसके विभिन्न अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रवादी कार्यकर्ता लाठी गोली की परवाह किए बिना लड़ाई लड़ते आ रहे हैं।बंधुओं लोकतंत्र की हत्यारी कांग्रेस ने केवल 1975 में ही नहीं बल्कि निकोबार अपने निजी हितों के लिए राज्य सरकारों को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा कर लोकतंत्र को कांग्रेसका बंधक बनाया। नागेंद्र रघुवंशी ने कहां कि आपातकाल इतिहास के उन काले धब्बों को इस लिए भी याद रखें ताकि आने वाली पीढ़ियां सबक ले सकें इसलिए हमें 25 जून को संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आपातकाल विरोध दिवस के रूप में मनाना चाहिए। अपने अध्यक्षीय संबोधन में हरिओम मिश्र ने आए हुए समस्त लोकतंत्र सेनानियों को धन्यवाद भैया और कहा कि हमारी न्यू यह पत्थर हैं जिनके संघर्षों और बलिदानों के कारण हम आज सत्ता के शिखर तक पहुंचे हैं हमें लोकतंत्र सेनानियों कि संस्मरण बचपन से ही सुनने को मिलते रहे है हमे इनके त्याग तपस्या को कभी भूलना नहीं चाहिए। जवाहरलाल श्रीवास्तव लोकतंत्र सेनानी ने अपने आपातकाल के समय बिताए हुए पल को सभी कार्यकर्ताओं के बीच में साझा किया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश सिंह जिला महामंत्री पवन सिंह गौतम जिला महामंत्री अशोक मिश्र सुरेंद्र सिंह विक्रम सिंह अभिषेक वैश्य जिला आईटी प्रमुख सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लोकतंत्र एवं संविधान का गला घोट कर लागू किया गया था आपातकाल,काला दिवस के रूप में भाजपा ने मनाया आपातकाल दिवस
लोकतंत्र एवं संविधान का गला घोट कर लागू किया गया था आपातकाल,काला दिवस के रुप में भाजपा ने मनाया आपातकाल दिवस <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

