प्रतिनिधि,जमशेदपुर।चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी और चाईबासा जैसे ग्रामीण क्षेत्र के स्टेशनों पर मंगलवार विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 150 से भी ज्यादा यात्रियों को बेटिकट पकड़कर उनसे जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया।





अभियान को सफल बनाने में टिकट निरीक्षक को आरपीएफ का सहयोग भी मिल रहा है। वहीं अगर लोकल ट्रेनों की बात की जाए तो उसमें 50 फीसदी से ज्यादा रेल यात्री बेटिकट यात्रा करते हैं। जबकि टिकट निरीक्षकों की समस्या को लेकर लोकल ट्रेनों पर ज्यादा जोर नहीं दिया जाता है। टिकट जांच के लिए साउथ इस्टर्न रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके चौरसिया को भेजा गया था। साथ ही वाणिज्य निरीक्षक संतोष कुमार और टाटानगर के मुख्य टिकट निरीक्षक के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई थी। बताया जा रहा है कि यह अभियान अगले तीन दिनों तक चलने की उम्मीद है।