वाराणासी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी के दौरे को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी और पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल रविवार को काशी पहुंचे।कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।पीएम के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने वाराणसी परिक्षेत्र और वाराणसी कमिश्नरेट की कानून व्यवस्था की समीक्षा की।डीजीपी ने कहा कि योग्यता के आधार पर थाना प्रभारियों की पोस्टिंग की जाए और पुलिस अफसर पब्लिक के बीच रहकर काम संपादित करें और मीडिया के सामने रखें सही तथ्य रखे।इसके अलावा डीजीपी ने कई आवश्यक निर्देश दिए।