प्रतिनिधि,बड़कागांव। विगत दिनों बड़कागांव से केरेडारी जाने वाले मार्ग में राजाबागी के पास कंपनी के ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक चमगड़ा निवासी भोला महतो की मौत हो गई थी। विधायक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि दिन बुधवार को विधायक अंबा प्रसाद ने मृतक के पत्नी सरस्वती को 6 लाख का चेक सौंपा। वही कंपनी के अधिकारियों को विधायक ने यथाशीघ्र मृतक की पत्नी को रोजगार उपलब्ध कराने को कहा जिस पर कंपनी ने 1 सप्ताह के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने को आश्वस्त किया है।