प्रतिनिधि,जमशेदपुर।पूर्वी विधायक सरयू राय ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बर्मामाइंस विनोबा आश्रम, श्रीराम आश्रम, हिंद आश्रम के साथ साथ आस-पास के क्षेत्र का भ्रमण किया। जिसके बाद शाम में बिरसानगर जोन नंबर 1 बी और माछ पाड़ा क्षेत्र का भ्रमण करने के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू भी हुए। वहीं विधायक को अपने क्षेत्र में पाकर स्थानीय लोग काफी उत्साहित थे। साथ ही लोगों ने बताया कि वे काफी समय से विकास के कार्यों से वंचित थे।





क्षेत्रीय लोगों ने विधायक को बताते हुए धन्यवाद दिया कि उनके माध्यम से क्षेत्र में काफी कार्य हुए हैं और जो कार्य शेष रह गए हैं,उसे भी शीघ्र पूर्ण करवाने का अनुरोध किया। जिसपर उन्होंने बताया कि विधायक बनते ही उन्हें पूरे विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से काफी समस्याओं की जानकारी मिली थी और बारी-बारी से सभी कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को चिन्हित कर शीघ्र ही इसका समाधान भी किया जाएगा।





इस मौके पर भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, अमित शर्मा, एम चन्द्रशेखर राव, पी विजय कुमार, दुर्गा राव, जय प्रकाश सिंह, बबलु कुमार, नंदिता गागराई, मार्टिन लाजरस समेत सैकड़ों की संख्या में भाजमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।