पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)।झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन और सचिव के नेतृत्व में शनिवार को वशिष्ठ नगर जोरी के पीएलवी संदीप कुमार गुप्ता और कर्मा पंचायत के पीएलवी बिहारी कुमार द्वारा हंटरगंज प्रखंड के ग्राम कोण के हैप्पी चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल कोणीय जोरी विद्यालय में विधिक साक्षरता कार्यक्रम और आउटरीच कार्यक्रम अन्तर्गत बच्चों को स्वास्थ और शारीरिक विकास बच्चों के सही से देखभाल और शिक्षकों को मिलने वाली विधिक सेवाएं,साइबर क्राइम,डिजिटल अरेस्ट तथा अन्य जन उपयोगी कानून एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के प्रेरित किया गया। साथ ही साथ 1098तथा 15100 एवं साइबर क्राइम होने पर 1930 टॉल फ्री नंबर पर फोन करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर पीएलवी संदीप कुमार गुप्ता और बिहारी कुमार मौजूद थे।