प्रतिनिधि,बड़कागांव। प्रखंड संसाधन केंद्र बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत 126 विद्यालयों के शिक्षकों के साथ मासिक गोष्टी संपन्न हुआ।अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद एवं संचालन बीपीएम प्रलाद गुप्ता ने किया।
मौके पर उपस्थित शिक्षकों से बीईओ ने कहा कि सभी स्कूलों के संयोजक समय पर शिशु गाणना,एमडीएम आदि से संबंधित रिपोर्ट समीट कर समय पर जमा करें। साथ ही साथ नवोदय विद्यालय नामांकित हेतु प्रखंड को मिला टारगेट को पूरा करने का प्रयास करें।आप सभी शिक्षकों के प्रयास से ही शिक्षा का संपूर्ण विकास संभव है।और शिक्षा के क्षेत्र में बड़कागांव प्रखंड को अग्रिम पंक्ति में रखा जा सकता है।
मौके पर मुख्य रूप से ,बीपीएम प्रह्लाद गुप्ता, बीआरपी अभय कुमार, कनीय अभियंता कालेश्वर महतो, प्रखंड अध्यक्ष चेतलाल राम , सहायक अध्यापक प्रखंड अध्यक्ष मो. शमशेर आलम, सीआरपी देवदत्त पाठक, दीपक कुमार , तनवीर आलम, रामदेव साहू, लखन महतो, आदेशपाल शंभू शरण दास, रंजीत नाग , शिक्षक देवकांत शर्मा, संतोष कुमार, तेजू साव , रविंद्र ठाकुर , अवधेश कुमार, दीपक कुमार, गंगाधर लोहरा, नरेश यादव, अवध यादव, विनोद महतो, रेनू देवी, रानी बेगम, सुनीता देवी,अनीता देवी सहित 126 स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।





