अयोध्या।राम की नगरी अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर दिसंबर 2023 तक श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। भारत समेत विश्वभर के श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे।राम मंदिर ट्रस्ट के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले भी राम मंदिर निर्माण का काम देख रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा था कि मंदिर का मुख्य परिसर 2023 के अंत तक तैयार हो जाएगा और उसके बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए खोला जा सकेगा। राम मंदिर में भले ही श्रद्धालु दिसंबर 2023 से ही पूजा शुरू कर सकेंगे, लेकिन पूरे परिसर का निर्माण 2025 तक ही होने की संभावना है। मंदिर परिसर में ही म्यूजियम, डिजिटल आर्काइव और एक रिसर्च सेंटर को भी स्थापित किया जाएगा। म्यूजियम और आर्काइव के माध्य से लोग अयोध्या और राम मंदिर के इतिहास के बारे में जान सकेंगे और इसके अलावा हिंदू संस्कृति के बारे में भी बताया जाएगा। मंदिर निर्माण से जुड़े लोग इस साल की शुरुआत से कई बार दोहरा चुके हैं कि दो साल के भीतर मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी और आम श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन की अनुमति होगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिसंबर 2023 तक मंदिर का काम लगभग पूरा हो जाएगा और लोग भगवान राम की पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
आपको बता दें कि आज गुरुवार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत हुए एक साल पूरा हो रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या का दौरा करेंगे।बताया तो ये भी जा रहा है कि इस इवेंट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली संबोधित कर सकते हैं। बीते साल कोरोना पाबंदियों के बीच पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया था। अयोध्या में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के तहत 100 से अधिक लोगों को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ दिया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में योजना के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की थी।
श्रद्धालुओं के लिए 2023 तक खुल जायेगा भव्य राम मंदिर
श्रद्धालुओं के लिए 2023 तक खुल जायेगा भव्य राम मंदिर
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

