श्रीकाशी विश्वनाथ काॅरिडोर के उद्धाटन पर 7 लाख घरों में भेजी जाएगी खास मिठाई,600 हलवाई बनाने में जुटे मिठाई
श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन पर 7 लाख घरों में भेजी जाएगी खास मिठाई, 600 हलवाई बनाने में जुटे मिठाई <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए 13 दिसंबर की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण के लिए आयेंगे और काशी प्रवास के दौरान बनारस रेल इंजन कारखाने के गेस्ट हाउस में रुकेंगे।श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के कार्यक्रम को लेकर काशी के लोगों में उत्साह भी है।श्रीकाशी धाम के लोकार्पण पर आध्यात्मिक नगरी काशी के सात लाख घरों में लड्डू बांटने की भी तैयारी है। लड्डू बनाने में 14 हजार किलो बेसन, 7 हजार किलो चीनी और 7 हजार किलो घी का इंतजाम किया गया है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के लिए दो दिवसीय दौरे पर आध्यात्मिक नगरी काशी आ रहे हैं। पीएम मोदी के ठहरने की व्यवस्था रेल इंजन कारखाना में की गई है।इस वीवीआईपी सुइट में पीएम मोदी के लिए विशेष व्यवस्था की गई हैं,जिसमें 3 कमरे, 2 बॉथरूम, लॉबी, डायनिंग एरिया है और इसे स्पेशल लुक दिया गया है।सुइट में किचन भी है, जिसमें जरूरत का हर सामान मौजूद रहेगा।इसके अलावा कमरे में सोफा, एसी, डाइनिंग टेबल, सेंटर टेबल, टीवी, बेड, रनिंग साइकिल, स्पेशल लाइट, पर्दा समेत सभी सामान नया है।यही नहीं दीवार पर लगी टाइल्स हो या फिर फॉल सीलिंग सब कुछ नया लगाया गया है।
पीएम मोदी की सुबह में मॉर्निंग वॉक की आदत को देखते हुए गेस्ट हाउस में मौजूद पार्क में छोटे-छोटे पेड़ भी लगाए गए हैं और घास की कटिंग की गई है।पार्क में योग करने की व्यवस्था रहेगी।पीएम मोदी के साथ आ रहे अन्य अफसरों के भी रुकने की व्यवस्था इसी गेस्ट हाउस के 20 कमरों में की गई है।गेस्ट हाउस में इन दो दिनों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
पीएम मोदी की सभी मुख्यमंत्रियों के साथ मुलाकात भी BLW परिसर में ही होनी है. लोकार्पण के बाद काशी के सभी 7 लाख घरों में 7 लाख लड्डू के प्रसाद वितरण के लिए 600 लोग लड्डू बनाने में जुटे हैं. 14 हजार किलो बेसन और 7 हजार किलो चीनी के साथ बन रहे प्रसाद को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन द्वारा तैयार कराया जा रहा है.
लड्डू बनाने के लिए 10 लोगों को जिम्मेदारी दी गई है और इसमें लगभग 600 मजदूर दिन रात काम कर रहे हैं। इस काम के लिए हलवाई लड्डू की पाग चढ़ा रहे हैं, तो महिलाएं उसे आकार दे रही हैं।पैकिंग करने के लिए पुरुष और महिलाएं लगे हुए हैं। 12 दिसंबर तक पूरी पैकिंग होने के साथ ही मंदिर प्रशासन को लड्डू हैंडओवर करने होंगे। बाबा का प्रसाद बंटवाने के लिए खाद्य और रसद विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
श्रीकाशी कॉरिडोर के उद्घाटन के दिन हर घर में लड्डू देने की व्यवस्था की जा रही है। लड्डू के आकार के अनुसार प्रसाद संख्या निर्धारित की जाएगी।अगर लड्डू बड़े होंगे तो हर पैकेट में दो-दो और यदि छोटे आकार के लड्डू होंगे तो चार-चार की पैकिंग की जाएगी। 7 लाख घरों में लड्डू बांटने के लिए एडीएम सिविल सप्लाई के कोटेदारों और कुछ स्वयं सेवकों के जरिए इसे किया जाएगा।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

