वरीय संवाददाता,रांची।श्री चैती दुर्गा मंदिर भुतहा तलाब में प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार को भी भोग वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी सुभाष मिश्रा द्वारा भोग लगाया गया। प्रत्येक शनिवार की भांति भोग का वितरण भक्त जनों के बीच किया गया। इसमें खिचड़ी, अचार, चिप्स थे।
चैती दुर्गा मंदिर भुतहा तलाब के प्रांगण में भोले की फौज के द्वारा सामूहिक भजन का कार्यक्रम किया जाएगा साथ ही प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इसमें मुख्य रूप से उपस्थित महासमिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, विशाल कृष्णा, दिलीप गुप्ता, जयकांत चौधरी, संजय सिंह (लल्लू सिंह), टुन्ना सिंह राहुल सिंह, नमन भारतीय, राहुल रजक, संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक उपस्थित थे।यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।





