विशेष संवाददाता
रांची।श्री साईं कृपा मित्र मंडल(ट्रस्ट) साउथ रेलवे कॉलोनी चुटिया द्वारा निशुल्क शारीरिक जांच शिविर आनंदपुर अखाड़ा, नियर पंचवटी चौक,ओवर ब्रिज में लगाया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने शारीरिक जांच कराया। मौके पर उपस्थित क्षेत्र के अनिल कुमार द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
कैंप में उपस्थित संस्था के अध्यक्ष अमर कुमार एवं सचिव बापी सहिस ने कहा कि साईं संस्था विगत 10 वर्षों से नर सेवा नारायण सेवा के रूप में कार्य करते आ रही है। यह शारीरिक जांच कैंप रांची महानगर के प्रत्येक वार्ड में निशुल्क शिविर लगाया जाएगा।
मौके पर उपस्थित उपाध्यक्ष अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मनीष पांडे,सह सचिव रोहित पाण्डेय, मीडिया प्रभारी मुकेश खत्री, संगठन मंत्री पिंटू शर्मा, कार्यकारिणी अध्यक्ष राजकुमार सा, भुपेन प्रसाद, विपुल भारद्वाज, चंद्रकांत मिश्रा,मनीष ,सिंटू जी, छोटू सिन्हा मौजूद थे।





