विशेष संवाददाता





रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान में रविवार को 646वीं संत रविदास जयंती एवं माघी पूर्णिमा के सुअवसर पर सत्संग,भजन संकीर्तन भंडारा कर 646वीं संत रविदास जयंती एवं माघी पूर्णिमा भव्य रुप से मनाई गई। श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने संत रविदास जयंती,माघी पूर्णिमा के अवसर पर 71वां निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे के वितरण संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम (आश्रम) मंदिर, पुंदाग के परिसर मे किया।





रविवार को माघी पूर्णिमा एवं संत रविदास जयन्ती के सुअवसर पर रांची शहर के पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी (आश्रम) मंदिर मे रांची शहर के प्रतिष्ठित समाचार पत्र देशप्राण के निदेशक एवं सीईओ ने अपनी धर्म पत्नी संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश कुमार चौधरी द्वारा वहां के जरूरतमंद ग्रामीण मंदिर परिसर के आसपास के लगभग 1500 सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं, मंदिर के सामने से गुजरने वाले राहगीरों एव बच्चों के बीच 71 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे संयुक्त रुप से उद्धाटन कर वितरण की शुरुआत की ।





संस्था के सदस्यों ने श्री राज श्यामा ( श्री राधा कृष्ण) भगवान गुरु महाराज और प्रणामी समाज के गुरु महाराज की फोटो पर चंदन वंदन माल्यार्पण आरती कर अन्नापूर्णा भंडारे का प्रसाद अर्पित कर वहा उपस्थित महिलाओ और पुरूष श्रद्धालुओं को चंदन का तिलक कर भजन संकीर्तन कर आज 71वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण शुरु किया गया। संस्था ने भंडारे के प्रसाद में विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनो का प्रसाद इडली, उपमा, भेज बिरियानी, साभार,चटनी एव मिठाई में बुंदिया का वितरण किया गया।





संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी ने सयुंक्त रूप से देशप्राण समाचार पत्र के निदेशक एवं सीईओ रोहित दत्त और उनकी धर्म पत्नी को अंग वस्त्र, भगवान श्री राधा कृष्ण की फोटो और भगवान श्री राधा कृष्ण की धातु से बना लोकेट माला भेंट स्वरुप देकर सम्मानित किया गया। अन्नापूर्णा भंडारे मे लगभग 1500 सौ से ज्यादा प्रभु प्रेमी श्रद्धालुओं एव राहगीरो के बीच भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।





सेवा कार्य मे संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी, नन्द किशोर चौधरी,ओमप्रकाश सरावगी, सरेष्ट अग्रवाल, बिष्णु सोनी, सुरेश भगत, सुरेश चौधरी, नवल अग्रवाल, दिपेश निराला, ज्ञान प्रकाश शर्मा, पवन पोद्दार, शंकर लाल मोदी, चन्द्रदिप साहु,परमेश्वर साहु, धीरज कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।