प्रतिनिधि, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिले के ग्राम ब्रह्ममोरिया गांव निवासी युवा समाजसेवी निरंजन कुमार पांडे का गत 2 फरवरी को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निरंजन कुमार पांडे उक्त तिथी को शाम में टहलने निकले तभी अज्ञात वाहन के धक्के से वह बुरी तरह घायल हो गए थे।इन्हे तत्काल बेहतर इलाज हेतु डाल्टनगंज स्थित राहुल अग्रवाल के क्लीनिक मे भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान ही इनका निधन हो गया।पांडे हंसमुख एवं काफी मिलनसार व्यक्ति थे। इनके निधन पर जिला मुख्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघन कुमार शत्रु ने किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में शत्रुघ्न कुमार ने कहा कि निरंजन पांडे जी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे तथा किसी के सुख दुख में वे तत्पर रहते थे।उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है ।श्रद्धांजलि सभा में शोक व्यक्त करने वालों में मुक्तेश्वर पांडे ,राम विनायक पांडे, विपुल कुमार शुक्ला ,राजेश्वर सिंह उर्फ राजू सिंह ,अजय कुमार पांडे झारखंड पत्रकार संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार शुक्ला के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल थे।दिवंगत निरंजन पांडे पारसनाथ पांडे के छोटे भाई तथा अखिलेश पांडे के बड़े भाई थे।





