प्रतिनिधि,चाईबासा। सदर अस्पताल चाईबासा में आयोजित शिविर में आए कटे फटे होंठ के 12 बच्चों को इलाज के लिए मिशन इस्माइल संस्था के द्वारा हाइटेक हॉस्पिटल राउरकेला में उनके समुचित इलाज के लिए स्क्रीनिंग करके रेफर किया गया। स्क्रीनिंग के कार्यक्रम में सिविल सर्जन, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,डॉ जुहार मांझी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी चिन्हित बच्चों का निशुल्क इलाज किया जएगा।





