प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाका तलसवार पंचायत के ग्राम कुंदरु कला( मुरलि टोंगरी )पर्यटक स्थल बरसो पानी जाने के रोड में कुंदरु कला महाशिवरात्रि पूजा समिति के द्वारा बड़े धूम धाम से शिवरात्रि पूजा किया गया। जिसमें कुंदरु कला के लोगो का आस्था इस स्थान में पूर्वजो से चलता आ रहा है।





गांव वालों को कहना है कि भगवान शंकर इस पर्वत पर विराजमान, प्रकट हुए है और उन्होंने कहा की हमारे पूर्वजों के द्वारा पूजा अर्चना करते आ रहे है और आज हमलोग भी कर रहे है। यहां के ग्रामीणों ने अपने जनप्रतिनिधियों से इस स्थल में भगवान भोलेनाथ का भव्य शिव मंदिर निर्माण कराने का आग्रह किया है,जिससे कि लोग अपने आस्था के प्रति लगे रहेंगे।





इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से अध्यक्ष संतोष गंझू,संचालक महावीर गंझू,सदस्य अजय गंझू,दीपक गंझू,मनोज गंझू,देवा गंझू,रसिलाल हेम्ब्रम, माना राम मांझी, सुखदेव गंझू, बसंती देवी, शांति देवी, मिना देवी व अन्य श्रद्धालु लोग उपस्थित थे।