उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दबंग सपा नेता ने ग्राम पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर असलहों व लाठी डंडों से लैस होकर समर्थकों के साथ विपक्षी के घर पर धावा बोल दिया और लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की।फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तो वहीं परिवार की चार महिलाओं सहित कई अन्य लोग भी घायल हो गए।इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष जहां पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहा है तो वही पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने की बात कह रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला रामनगर थाना क्षेत्र के गांव मनौरा का है। जहां सोमवार की देर शाम प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता जगदम्बा सिंह व बेटे विनीत सिंह,भतीजे ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह,जोगेंद्र सिंह व अन्य समर्थकों ने हथियारों व लाठी डंडों से लैस होकर सत्य प्रकाश वर्मा के घर धावा बोल दिया।आरोप है कि मारपीट के दौरान सपा नेता के भतीजे ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से फायर कर दिया जिससे गोली लगने के कारण सत्य प्रकाश मौके पर ही गिर पड़े। घटना में लाठी डंडे और ईंट पत्थर लगने से परिवार की चार महिलाओं समेत कई अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है।घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने गोली लगने से घायल सत्य प्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा गंभीर हालत देखते हुए इलाज के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल में मौजूद सत्य प्रकाश के परिजनों ने बताया कि एक माह पूर्व भी आरोपी सपा नेता ने मारपीट की थी लेकिन रामनगर थाने में उसकी अच्छी पकड़ होने के कारण पुलिस ने उसके ऊपर कार्यवाही के बदले पीड़ितों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया था। घायल के परिजनों का आरोप है कि पूर्व में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने समय रहते कार्यवाही की होती तो दबंगों के हौसले नही बढ़ते। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह ने मनौरा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मनौरा गांव में दो पक्षो के बीच मारपीट की घटना हुई है। जिसमे एक व्यक्ति को फायर आर्म्स की चोंटे बतायी जा रही है जिसे सदर अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। घटना में संबंध में अभियोग दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
सपा नेता की दबंगई,समर्थकों के साथ बोला धावा,महिला समेत युवक घायल,आरोपियों को बचाने जुटी पुलिस
सपा नेता की दंबगई,समर्थकों के साथ बोला धावा,महिला समेत युवक घायल, आरोपियों को बचाने में जुटी पुलिस <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

