लखनऊ।समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को बेचैनी की शिकायत पर गुरूवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव की तबीयत दो दिनों से खराब चल रही है।डॉक्टरों की एक टीम मुलायम सिंह यादव की जांच में जुटी है और सभी टेस्ट भी किए जा रहे हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की आज अचानक तबीयत बिगड़ने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनका हाल जाना। अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए फोन करने वाले सीएम योगी ने मुलायम सिंह यादव की तबीयत के बारे में भी जानकारी ली। आपको बताते चले कि मुलायम सिंह यादव पहले भी कई बार बीमार हो चुके हैं।मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और अब राजनीतिक रूप से भी सक्रिय नहीं हैं लेकिन सपा नेता उनके पास आते-जाते रहते है।मुलायम सिंह यादव खुद भी सपा कार्यालय जाते हैं और कार्यकर्ताओं से बातचीत करते रहते हैं।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी,मेदांता में भर्ती,सीएम योगी ने अखिलेश से जाना हाल
सपा सरंक्षक मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ी,मेदांता में भर्ती, सीएम योगी ने अखिलेश से जाना हाल <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

