प्रतिनिधि,दुमका।शहर के इंडोर स्टेडियम में सोमवार को जिला परिषद अध्यक्षा जॉयस बेसरा जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला,प्रशिक्षु आईएएस सन्नी राज ,जिला शिक्षा पदाधिकारी रेणुका तिग्गा तथा जिला सामाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजुर ने दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय स्कूल रूआर 2023 कार्यक्रम का उद्घाटन किया।जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती बेसरा ने ग्राम सामाज शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ापन और जागरूकता की कमी को देखते हुए स्कूल रुआर को प्रासंगिक बताया तथा स्कूल में बच्चों का में नामांकन एवं ठहराव के लिए सबको मिलकर प्रयास करने का सुझाव दिया।
कार्यक्रम में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा कि जब तक हम जनता के लिए काम करते है तभी तक हमारी उपयोगिता है। उन्होंने शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने प्रयास को सीमित न करें। हर छीजित बच्चों तक अपनी पहुंच बनाये तथा उसे स्कूल में वापस लाना सुनिश्चित करें। इस कार्य के लिए उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं jslps तथा साक्षरता कर्मियों की सेवा लेने का निदेश दिया। उन्होंने प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को निदेश दिया कि प्रखण्डों में कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें तथा अंतर विभागीय सहयोग सुनिश्चित करें।
जिला शिक्षा पदाधिकारी रेणुका तिग्गा ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सुमंत कुमार ने माहाव्यापी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार अम्बष्ठ ने सभी प्रखण्डों को निदेश दिया गया कि कार्यक्रम की जो रूपरेखा राज्य द्वारा निर्धारित किया गया है उसका अक्षरश: अनुपालन हो। कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन रविन्द्र कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं संकुल साधन सेवी उपस्थित थे।





