प्रतिनिधि,गिरिडीह। आज दो दिवसीय नेतृत्व कार्यशाला का दूसरे दिन का कार्यशाला समग्र शिक्षा अभियान डाइट के समन्वय में पिरामल फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में देवरी , बगोदर , सरिया , बिरनी एवं डुमरी प्रखण्ड के कुल 55 संकुल संसाधन सेवी एवं प्रखण्ड संसाधन सेवी शामिल हुए। पिरामल फाउंडेशन के संजीव जैन ने बताया कि नीति आयोग के सहयोग से गिरिडीह जिला में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत शिक्षा और स्वास्थ के इंडिकेटर को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।





इस कार्यक्रम में सीआरपी /बीआरपी को केस स्टडीज देकर प्रेजेंटेशन के माध्यम से एक्विटी कराया गया।जिससे उनकी कैपिसिटी बिल्ड हुई और साथ ही साथ बुनियादी शिक्षा को कैसे बहतर बनाया जा सके उस पर समझ बनी।इसके साथ साथ उनकी यह भी समझ बनी कि सिस्टम और विद्यालय में पढ़ाई को कैसे बेहतर बनाया जा सके। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नेतृत्व क्षमतावर्धन करना एवं जिला के हेडमास्टर , शिक्षक और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में सहयोग प्रदान करना है।





कार्यशाला में प्रशिक्षण के रूप में पिरामल फाउंडेशन के संजीव जैन , सीमा चक्रवर्ती , एवं मोना प्रेरणा सुरिन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम में पांच प्रखण्ड के बीआरपी , सीआरपी और पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड यूसुफ इकवाल एवं गांधी फेलो (असजदुल्लाह , गुरप्रीत सिंह और विश्वास गामित ने भाग लिया।