प्रतिनिधि, रजरप्पा। सी.सी.एल.रजरप्पा क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बच्चों को आज जिला स्वास्थ्य समिति,रामगढ़ द्वारा राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत फाइलेरिया की दवा खिलाई गयी।





विद्यालय प्रभारी मिथिलेश कुमार खन्ना ने कहा कि फाइलेरिया जिसे हाथी पांव रोग भी कहा जाता है इससे बचाव जरूरी है। दवा वितरण सहिया दीदी सुनीता देवी तथा अर्चना पांडेय के द्वारा की गई तथा उनके द्वारा बच्चों को इस रोग के कारण,लक्षण तथा बचाव की जानकारी भी दी गयी।।इसमें पूनम सिंह, सुमन कुमारी, ललित गिरी,अमृता चौधरी, भुवनेश्वर पांडेय, रानी कुमारी,चितरंजन लाल खन्ना,शंभुशरण मिश्रा आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।