प्रतिनिधि,जमशेदपुर।साकची पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सीतारामडेरा भुइयांडीह इंद्रा नगर निवासी रौशन कुमार और छाया नगर का रहने वाला रोहन राय उर्फ राजा राय शामिल है। वहीं दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइक भी बरामद की है।
मामले में बताया जा रहा है कि एक बाइक बीते 10 फरवरी को पांडेय घाट से चोरी की गई थी। जबकि दूसरी बाइक एमजीएम अस्पताल के बाहर से 13 फरवरी को चोरी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। साथ ही जांच के क्रम में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से चोरों की पहचान कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रोहन राय पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल भी जा चुका है।





