प्रतिनिधि,जमशेदपुर।साकची थाना अंतर्गत पुराना कोर्ट से आगे मरीन ड्राइव गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो नाबालिगों ने साकची ट्रैफिक थाना के हवलदार गोलमुरी पुलिस लाइन निवासी विनय बैठा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जबकि नाबालिग भी बाइक समेत सड़क पर गिर गए।घटना की सूचना पाकर पीसीआर वैन की पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जप्त कर दोनों नाबालिग को हिरासत में ले लिया।पुलिस घायल हवलदार को इलाज कराने के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची।जहां डॉक्टरों ने एक्स-रे करने पर देखा कि उनके बाएं हाथ की कलाई टूट चुकी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर हाथ पर प्लास्टर किया गया।
मामले में घायल हवलदार विनय बैठा ने बताया कि वे साकची गोल चक्कर स्थित ट्रैफिक बूथ में ड्यूटी करते हैं। किसी काम से शनिवार की सुबह वे मानगो की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मरीन ड्राइव गोल चक्कर के पास बाइक रोककर उन्होंने चाय पीने की सोची। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार। जिसमें दो नाबालिक सवार थे। फिलहाल घायल हवलदार का इलाज अस्पताल के ऑर्थो विभाग में चल रहा है।





